ads

Indian Coast Guard Day 2023 (ICG) भारतीय तटरक्षक दिवस कब व क्यों मनाया जाता हैं?

1 फरवरी 2023 को अपना 47वां भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जा रहा हैं। Indian Coast Guard की स्थापना दिवस शौर्य के साथ मनाएगा भारत
By | जनवरी 31, 2023
Indian Coast Guard

Indian Coast Guard Day:-हमारे देश हिंदुस्तान में करीब 7500 किलोमीटर की समुद्री सीमाओं की रक्षा, राहत और बचाव कार्यों का दायित्व इंडियन कोस्ट गार्ड (indian coast guard) की होती है। दुनिया के सबसे बड़े तटरक्षक बल में शुमार भारतीय तटरक्षकों का काफी योगदान है। आईसीजी (ICG) भारतीय सेना की एक शाखा है, जो भारतीय नौसेना (Indian Navy) से अलग है। यह समुद्री हितों की सुरक्षा करता है और यह निश्चित करता है कि समुद्र के नियमों का पालन सही तरीके से हो। इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) विश्व में चौथा सबसे बड़ा कोस्ट गार्ड का स्थान रखता है।

इसने भारतीय तटों को सुरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है, कि लोग हिंदुस्तान की समुद्री क्षेत्रों में नियमों का पालन करें। इस लेख में हमने भारतीय तटरक्षक दिवस के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। इस लेख में हमने भारतीय तटरक्षक दिवस 2023,भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस,भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना कब हुई,भारतीय तटरक्षक दिवस क्यों मनाया जाता हैं?भारतीय तटरक्षक दिवस कब से मनाया जा रहा हैं? बिंदूओं के साथ तैयार किया है, तटरक्षक दिवस के बारे में अच्छी जानकारी पाने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

भारतीय वायु सेना दिवस कब और कैसे मनाया जाता हैं

Indian Coast Guard Day 2023 | भारतीय तटरक्षक दिवस

टॉपिकभारतीय तटरक्षक दिवस
लेख प्रकारआर्टिकल
साल2023
दिवसभारतीय तटरक्षक बल
तारीख1 फरवरी
स्थापना1 फरवरी 1977
आवृत्तिप्रतिवर्ष
कामभारतीय समुद्री तटों की रक्षा
मंत्रालयरक्षा मंत्रालय
आदर्श वाक्यवयं रक्षाम: (हम रक्षा करते हैं)

भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस | Bhartiya Tatrakshak Bal Stapna Diwas

Indian Coast Guard Day:- हर साल 1 फरवरी को मनाया जाता है। 1 फरवरी 1977 को भारत में एक अंतरिम तटरक्षक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। भारत के समुद्र में तस्करी की दिक्कतों से निपटने के उद्देश्य से केएफ रुस्तमजी की अध्यक्षता में साल 1974 में एक कमेटी बनाई गई । इस कमेटी ने भारत सरकार (Indian government) से एक ऐसा तटरक्षक संगठन बनाने की सफारिश की  जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में रहकर नौसेना की तर्जपर देश में समुद्री गतिविधियों के लिए काम करे और शांतिकाल के वक्त देश की सुरक्षा में योगदान दे सके।

READ  स्वामी विवेकानंद के विचार | Swami Vivekananda Thoughts in Hindi

भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना कब हुई? 

Indian Coast Guard Day:-इस कमेटी के आधार पर 25 अगस्त 1976 को भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम पारित किया गया । इस अधिनियम के दावे के बाद भारतीय मंत्रिमंडल ने 1 फरवरी 1977 को भारतीय अंतरिम तटरक्षक बल (interim coast guard ICG) को संगठित करने का फैसला लिया । 18 अगस्त 1978 को भारतीय संघ के एक स्वतंत्र बल सेना के तौर पर तटरक्षक अधिन्यम, 1978 के तहत भारत की संसद द्वारा औपचारिक तौर पर भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया गया। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना गैर सैन्य समुद्री सेवाओं को प्रदान करने के लिए भारत तटरक्षक के लिए शुरू की गई थी। 

भारतीय तटरक्षक दिवस क्यों मनाया जाता हैं? | Bhartiya Tatrakshak Bal

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) भारत की समुद्री तटों और जहां तक हमारा क्षेत्र है, उसकी सुरक्षा के लिए हर वक्त चौकन्ने रहते हैं। इस बल का मैन टारगेट हिंदुस्तान की समुद्री अधिनियमों का पालन करवाना है। यह समुद्री मछुआरों की परेशानी हल करने के साथ संकट या आपदा के वक्त उनका बचाव करते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के जांबाज समुद्री-तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकते हैं और राष्ट्रके समुद्री क्षेत्र की रक्षा करते हैं. पिछले दो साल में बल ने करीब 4000 करोड़ रुपए के ड्रग्स और प्रतिबंधित पदार्थ को जब्त किया है। इसके काम अभी भी लगातार अपने देश के लिए जारी हैं। 

भारतीय तटरक्षक दिवस कब से मनाया जा रहा हैं?

Bhartiya Tatrakshak Diwas 1 फरवरी 2023 को अपना 47वां स्थापना दिवस मना रहा है। दुनिया के चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में, भारतीय बल ने तटों को सुरक्षित रखने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में महत्वपूण रोल अदा किया है। भारत के तटरक्षक बल को 1 फरवरी 1977 को देश की संसद के तटसक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तहत काम करता है। 

READ  नया साल 2023 मुबारक हो | नव वर्ष मुबारक शायरी हिंदी में

भारतीय तटरक्षक दिवस 2023 की थीम | Tatrakshak Divas Theme 2023

Indian Coast Guard Day जैसा कि हम सभी को पता है, कि किसी भी दिवस की थीम हर साल बदलती है। इस साल 2023 में इसकी थीम अभी तक चुनी नहीं गई है। वहीं हम आपको इसके महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताना चाहेंगे कि तटों की रक्षा करने और अवैध गतिविधियों को होने से रोकने के लिए एक भारतीय तट रक्षक होना जरूरी है। हमारे पास अच्छे साधन हैं, ऑफिसर्स और ईपी के लिए स्क्रीनिंग प्रोसेस का प्रारंभ से ही कुछ जरूरी नियम-कायदे सुनिश्चित किए गए हैं।

सेवा में शामिल होने वालोंकोो चुनने की प्रक्रिया सख्त है और यह सुनिश्चित करती है कि केवल सबसे अच्छे लोग ही प्रवेश करें। नीला रंग (Coast Guard Fleg )तटरक्षक ध्वज (coast guard flag) का रंग है, जो दर्शाता है कि एक जहाज सरकार के लिए काम कर रहा है। राष्ट्रीय ध्वज तटरक्षक ध्वज के ऊपरी बाएं कोने में है, और ध्वज के उड़ने वाले हिस्से में एक तटरक्षक प्रतीक है। 19 अगस्त 1978 को बॉम्बे में भारतीय तटरक्षक को शुरू करनेके लिए एक समारोह में, पहलीबार (Indian Coast Guard ) भारतीय तटरक्षक जहाज कुठार (अब मुंबई) पर झंडा फहराया गया था। 

Indian Coast Guard Day 2023

एक तटरक्षक जहाज पर जीवन रोमांचक, नए अनुभवों से भरा और कठिन है। एक “तटरक्षक” आसानी से अपनी नौकरी से संतुष्ट महसूस कर सकता है, क्योंकि वह समुद्र में जान बचाता है, मुसीबत में मछुआरों की मदद करता है। शिकारियों और विदेश से आ रहे आतंकियों को पकड़ता है। यह समुद्री जीवन की रक्षा करता है। 20 हजार से ज्यादा सक्रिय कर्मियों के साथ चल रहे मिशनों में 157 से ज्यादा जहाज और 62 विमान शामिल हैं। समुद्र में हर दिन संभावनाओं से भरा होता है और हर मिशन अपने अलग तरीके से पूरा होता है। भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना (Indian Navy), सीमा शुल्क विभाग (border tax department) और यहां तक कि राज्य पुलिस और सामान्य पुलिस के साथ काम करता है। इसका ध्येय वाक्य “वयं रक्षा:, हम रक्षा करते हैं।” 

READ  हैप्पी न्यू ईयर शायरी हिंदी | Happy New Year 2023 Shayari in Hindi

FAQ’s Indian Coast Guard Day 2023 

Q. भारतीय तटरक्षक की स्थापना कब हुई थी?

Ans.  1 फरवरी को अस्तित्व में आया और 18 अगस्त 1978 को भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था। 

Q. भारतीय तटरक्षक दिवस क्यों मनाते हैं?

Ans. भारतीय तटों की सुरक्षा, समुद्री तस्करी रोकने और कर्मचारियों के मनोबल में वृध्दि हेतु।

Q. भारतीय तटरक्षक किस मंत्रालय के अधीन है?

Ans. भारतीय तटरक्षक  रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है। 

Q. भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्य क्या है?

Ans. वयं रक्षाम: (हम रक्षा करते हैं) भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्य है ।

Q. भारतीय तटरक्षक की स्थापना कब हुई थी?

Ans. भारतीय तटरक्षक की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *