ads

भगवान श्रीगणेश जी के सरल और चमत्कारी अद्भुत 5 मंत्र (अर्थ सहित), जिन्हें नियमित जाप करने से हर मनोकामना जरूर होगी पूरी

By | सितम्बर 18, 2023

भगवान श्रीगणेश के सरल और चमत्कारी 5 मंत्र: हम आपको बता दे की गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में मंगलवार 19 सितंबर को धूमधाम के साथ भारत में मनाया जाएगा जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता कहा जाता है भी क्योंकि इनकी पूजा अगर आप सच्चे मन से करते हैं तो आपके सभी दुखों का निवारण भगवान गणेश जी करते हैं ऐसे में हम आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप भगवान में गणेश जी के पांच चमत्कारी मंत्रो का उच्चारण करते हैं तो आपके मन की सभी मनोकामना की पूर्ति भगवान गणेश जी अवश्य करेंगे अब आपके मन में सवाल आएगा कि भगवान श्री गणेश के सरल और चमत्कारी पांच मंत्र कौन-कौन से हैं अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको भगवान श्रीगणेश के सरल और चमत्कारी 5 मंत्र हर मनोकामना पूर्ण करे संबंधित चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे चलिए जानते हैं-

गणेश जी के दिव्य और प्रभावी 5 मंत्र

गणेश जी के दिव्य और प्रभावित पांच मंत्र निम्नलिखित प्रकार के हैं जिसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं चलिए जानते हैं-

मंत्र- 1

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

इस मंत्र का मतलब होता है कि  जिनकी सुंड घुमावदार है, शरीर विशाल है जो करोड़ों सूर्य के समान तेजस्वी है वही भगवान गणेश हमारे जीवन के सभी कामों को बिना बाधा के पूरा करने की कृपा करेंगे

मंत्र- 2

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

इस मंत्र के द्वारा भगवान गणेश जी की विशेषता बताई गई है इसमें कहा गया है कि गणेश जी विघ्न हरने वाले हैं, वर देने वाले हैं, देवताओं के प्रिय हैं, लंबोदर हैं, सभी कलाओं के जानकार हैं, संसार का भला करने वाले हैं, जिनका मुख गज के समान है, जो वेद और यज्ञ से सजे हुए हैं। देवी पार्वती के पुत्र हे गणनाथ, आपको हम नमस्कार करते हैं।

मंत्र – 3

READ  Navratri Puja Vidhi | नवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त 2023, नवरात्रि कलश स्थापना विधि जाने

अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

हे हेरंब आपको किसी भी तरह से मापा नहीं जा सकता है। आप पशुओं को अपनाते हैं। आपका वाहन एक चूहा है। आप पूरे संसार के अधिपति हैं, आपको बार-बार मेरा नमस्कार

मंत्र – 4

एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः।

प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।

इस मंत्र में कहा गया है, जिनका एक दांत, सुंदर मुख है।  उन्हें हमारा नमस्कार है। जो शरण में आए लोगों की रक्षा करते हैं, जो सभी प्राणियों के दुखों को दूर करते हैं, ऐसे भगवान गणेश जी हमारा नमस्कार

मंत्र – 5

एकदंताय विद्‍महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।

गणेश जी का यह मंत्र काफी मशहूर  है इस मंत्र कहा गया है कि एकदंत को हम प्रणाम करते हैं। वक्रतुंड भगवान का हम ध्यान करते हैं। दंती यानी गणेश जी हमारा कल्याण करें।

SR.No.Ganesh Chaturthi 2023
1.गणेश चतुर्थी कब है? जानें पूजा, मुहूर्त, विधि, व्रत कथा
2.गणेश चतुर्थी पर खास योग जानें इस साल गणेश स्थापना व पूजा मुहूर्त
3.जाने गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
4.गणेश चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में जानें PDF Download Karen
5.गणेश विसर्जन कब और कैसे किया जाता हैं | शुभ मुहूर्त | विसर्जन विधि
6.भगवान गणेश के 5 रोचक तथ्य
7.गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं शायरी
8.गणेश चतुर्थी कोट्स
9.गणेश चतुर्थी पर कविता
10.गणेश चतुर्थी स्टेट्स
11.गणेश चतुर्थी निबंध

गणेश जी का सबसे शक्तिशाली मंत्र

गणेश जी का शक्तिशाली मंत्र कौन सा है तो हम आपको बता दें कि  ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्व कार्य कर्त्रेय सर्व विघ्न प्रशमनाय सर्वार्जाय वश्यकर्णाय सर्वजन सर्वास्त्री पुरुष आकर्षणाय श्रृंग ॐ स्वाहा। शांति, समृद्धि और सिद्धि मित्रों का अगर आप उच्चारण करते हैं तो आपको  आध्यात्मिक ज्ञान भौतिक पूर्ति और मजबूत सामाजिक प्रभाव जैसी चीज प्राप्त होंगे लेकिन इसके लिए आपको इस मंत्र को 108 बार जाप करना होगा तभी जाकर आपको भगवान गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी |

READ  Diwali 2022 | दीपावली कब है? दिवाली क्यों, कैसे मनाई जाती हैं

गणेश जी का ध्यान मंत्र | Ganesh Ji Mantra

भगवान गणेश जी का अगर आप ध्यान करना चाहते हैं तो उससे संबंधित ध्यान मंत्र का गं नमः।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।। वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। मंत्र का आपको उच्चारण करना होगा |

बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश मंत्र

यदि आपके जीवन में  कई प्रकार बाधा  आएंगे है और आप उसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए  एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं। विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥ विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥ मंत्र का उच्चारण करें |

गणेश जी को खुश करने का मंत्र

भगवान गणेश जी को अगर आप खुश करना चाहते हैं तो इसके लिए महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। मंत्र का आपको उच्चारण करना होगा इसके माध्यम से आप भगवान गणेश जी को खुश कर सकते हैं तो ताकि आपके मन की मनोकामना की पूर्ति हो सके

गणेश मंत्र नौकरी के लिए

यदि आप नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं और आप लगातार नौकरी प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसके बावजूद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो आप नौकरी के लिए भगवान गणेश जी के मंत्र   ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा मंत्र का जब जरुर करें इससे नौकरी में आ रही परेशानी और बाधा  दूर हो जाएगी

निष्कर्ष:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा ऐसे में आर्टिकल संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में आकर पूछे उसका उत्तर जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में

READ  Sheetala Ashtami 2023 | शीतला अष्टमी कब है? | शीतला माता पूजा मुहूर्त, विधि, आरती
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *