Manish Kashyap Biography in Hindi : पत्रकार मनीष कश्यप जो कि आज कल सुर्खियों में काफी बने हुए है वह बिहार के रहने वाले है और उन्हें तमिल नायडू में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों के बारे में कथित रूप से झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में पकड़ा गया था, को 18 मार्च को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर सुर्खियों के गलियारें काफी गर्म हैं। इस लेख में हम आपके लिए पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय लेकर आएं है जो आपको मनीष कश्यप के बारे में जानने में मदद करेगा। कई बिंदूओं के आधार पर तैयार इस लेख में आप मनीष कश्यप के बारे में सारी जानकारी पा लेगें। इसमें हम आपको बताएंगे कि मनीष कश्यप कौन है ? Who is Manish Kashyap। वहीं आपको इस लेख में Manish Kashyap Biography Highlights भी मिलेगी। यह जो हमने लेख तैयार किया है जो कि पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय उसमें हर वो पहलू को जोड़ा गया है जिसके बारे में आपका जनना जरुरी हैं। वहीं मनीष कश्यप का जन्म कब और कहाँ हुआ ? इस सवाल का जवाब इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे। वहीं मनीष कश्यप की शिक्षा (Manish Kashyap Education) के बारे में बताएंगे ही वहीं मनीष कश्यप का करियर (Manish Kashyap Career) की जानकारी भी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी।
मनीष कश्यप का राजनीतिक करियर (Manish Kashyap Political Career), दरअसल, मनीष कश्यप द्वारा चुनाव भी लड़ा गया है, उनका उस चुनाव में क्या नतीजा रहा इसकी जानकारी भी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी। Manish Kashyap Social Media Accounts की जानकारी भी आपको साथ शेयर की जा रही हैं। Manish Kashyap Net worth के बारे में हम आपको बताएंगे क्योंकि मनीष बिहार के जान माने पत्रकार हैं। अब सवाल उठता है कि मनीष कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों किया ? जिसका जवाब आपको इस लेख में मिलेगा, वहीं manish kashyap contact number भी आपके साथ शेयर किया जा रहा है। इस लेख को पूरा पढ़े और पत्रकार मनीष कश्यप के बारें में सब कुछ जानें।
मनीष कश्यप कौन है ? Who is Manish Kashyap
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उन्हें ‘Son of Bihar’ ‘ भी कहा जाता है। वह एक बहुत लोकप्रिय समाचार पत्रकार हैं, जिनकी रिपोर्टिंग की अनूठी और ईमानदार शैली ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कर दिया था वह सच तक न्यूज़ के संस्थापक हैं जिसके लगभग 2.3 मिलियन Subscribers के साथ एक बहुत ही लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है। मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को हुआ था। मनीष कश्यप डुमरी महानवा, पश्चिम चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम उदित नारायण तिवारी है। उनके पिता सेना में हैं और उनके दादा भी सेना में थे, जो कि 1965 में चीन के साथ हुई लड़ाई में सेना में थे। मनीष ने 2007 में 10वीं और 2009 में 12वीं की शिक्षा पूरी की और 12वीं के बाद वे महाराष्ट्र चले गए और वहां पुणें के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में Graduation की उपाधि प्राप्त की। Graduation की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बिहार आए और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने धीरे धीरे आवाज उठाना शुरु कर दिया। जिसके फलस्वरुप उन्होंने साल 2018 में अपना YouTube चैनल सच तक खोला और फिर एक पत्रकार के रूप में अपना करियर बना लिया।
Highlights of Manish Kashyap Biography in Hindi
नाम | मनीष कश्यप |
असली नाम | त्रिपुरारी कुमार तिवारी |
जन्म | 9 मार्च 1991 |
जन्म स्थान | बिहार |
पिता का नाम | उदित कुमार तिवारी |
पिता का पेशा | भारतीय सेना में कार्यरत |
माता का नाम | अज्ञात |
माता का पेशा | गृहणी |
भाई-बहन | एक भाई |
स्कूल महानवा | सरकारी स्कूल |
कॉलेज | सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे |
राशि | तुला |
शैक्षिक | योग्यता बीटेक, सिविल इंजीनियरिंग |
पेशे | पत्रकार, यूट्यूबर |
यूट्यूब चैनल | सच तक |
पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय
मनीष कश्यप जो कि बिहार के रहने वाले हैं वह अपनी अनोखी रिपोर्टिंग को लेकर काफी प्रसिद्ध है। बीते कुछ सालों से उनके द्वारा की जा रही न्यूज़ रिपोर्टिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। ऐसा माना जाता है कि वह एक ऐसे पत्रकार है जो हमेशा सच बात करते हैं और सच सामने लेकर आते हैं। वही सरकार को उनकी कमियां भी गिनाते हैं। वह बिहार के छोटे से गांव में जन्में थे और वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनीष कश्यप का यूट्यूब चैनल आज तक काफी लोगों में प्रसिद्ध है और मनीष कश्यप को ‘Son of Bihar’ के नाम से भी जाना जाता हैअगरहम मनीष कश्यप के परिवार की बात करें तो उनके पिता जिनका नाम उदित तिवारी हैं वह भारतीय सेना में कार्यरत है। वही उनकी माता ग्रहणी है। उनका एक भाई भी है जिसका नाम अज्ञात है पर वह निजी कंपनी में काम करता है और शादीशुदा है। वहीं ।उनके परिवार के बारे में उन्होंने ज्यादा कोई इंफॉर्मेशन किसी भी न्यूज़ मीडिया और इंटरनेट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं की है। बस उनके परिवार में सिर्फ उनके पिता के नाम और पेशे के बारे में जानकारी उपलब्ध है, वहीं उनकी माता और भाई के नाम अज्ञात हैं, वहीं अन्य उपलब्ध नहीं है। वही मनीष की शादी होना बाकी है जब कभी भी उनसे शादी को लेकर सवाल किया जाता था तो उनका हमेशा यही कहना होता था कि हम जैसे क्रांतिकारी को कोई बेटी क्यों ही देगा।
मनीष कश्यप का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को हुआ था। मनीष कश्यप डुमरी महानवा, पश्चिम चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम उदित नारायण तिवारी है, जो कि भारतीय सेना में सेवा दे रहे है,वहीं इनकी माता गृहणी हैं। मनीष कश्यप के पिता भारतीय सेना में थे यही कारण था जो उनकी देश के प्रति भक्ती काफी ज्यादा थी।
मनीष कश्यप की शिक्षा (Manish Kashyap Education)
मनीष कश्यप की शिक्षा कि बात कि जाएं तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सरकारी विद्यालय से ग्रहण कि है, 12 वीं तक उन्होंने सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की , जिसके बाद वह आगे कि पढ़ाई के लिए पूणे चले गए , जहां से उन्होंने सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेज्युेशन किया। वह अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में हमेशा एक उज्ज्वल छात्र थे और उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हैं, लेकिन उन्होंने पत्रकार बनना चुना क्योंकि वे सरकारी विभागों के तहत भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ लड़ना चाहते थे। बिहार के एक छोटे से गाँव में पले-बढ़े मनीष को खराब बुनियादी ढांचे, प्राकृतिक आपदाओं, घोटालों और भ्रष्टाचार जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, इन सभी ने उन्हें एक क्रांतिकारी पत्रकार बनने के लिए प्रेरित किया था।
मनीष कश्यप का करियर (Manish Kashyap Career)
मनीष कश्यप पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे इसलिए सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की।
वह पहली बार ऑनलाइन उपस्थित अप्रैल 2018 में हुए थे, जब बिहार में एक एक्साइड बैटरी सर्विस सेंटर में उनका झगड़ा हुआ था और उन्होंने सर्विस सेंटर के कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को लाइवस्ट्रीम किया था। उनका एक अभद्र डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था और कई लोकप्रिय मीम पेजों ने फनी मीम के रूप में उनके वीडियो की एक छोटी क्लिप साझा की थी।13 जुलाई 2018 को मनीष कश्यप ने यूट्यूब पर अपना न्यूज चैनल “सच तक” शुरू किया। वह वीडियो के माध्यम से लोगों को सिस्टम (सरकार) की विफलता और गलतियों के बारे में बताने लगे । भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत आवाज के कारण उन्हें ‘बिहार का बेटा’ के रूप में भी जाना जाता है, मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 40 लाख है। मनीष कश्यप ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव चनपटिया निर्वाचन क्षेत्र, पश्चिम चंपारण से भी लड़ा है, हालांकि, वह चुनाव हार गए और उन्हें जीत नहीं मिली। उन्हें केवल 9239 वोट मिले थे।वह सामाजिक कार्यों और धर्मार्थ गतिविधियों में भी बहुत सक्रिय हैं और उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए कई बार संघर्ष किया है।
मनीष कश्यप का राजनीतिक करियर (Manish Kashyap Political Career)
पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने के बाद मनीष कश्यप ने अपने देश को बदलने के लिए राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, मनीष कश्यप इस विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें कुल 9239 वोट मिले। इसके बाद मनीष कश्यप फिर से पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत सक्रिय हो गए, उन्होंने सरकारी कार्यालयों, चिकित्सा क्षेत्र और सरकारी कार्यों में धांधली की भी सूचना दी।बिहार में स्कूल की जर्जर हालत और सरकारी शिक्षकों की नाकामी को जनता के सामने लाने का काम मनीष कश्यप ने किया था। इन्हीं सब कारणों से इन्हें बिहार के लोग बिहार के एक सपूत के नाम से पुकारने लगे हैं, इसके अलावा मनीष कश्यप ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की थी।
Manish Kashyap Social Media Accounts
Manish Kashyap Facebook Account | Sach Tak News – Home | Facebook |
Manish Kashyap Instagram Account | 𝐒𝐚𝐜𝐡 𝐓𝐚𝐤 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@sachtakno1) |
Manish Kashyap YouTube Channel | https://www.youtube.com/c/SACHTAKNEWS/ |
Manish Kashyap Twitter Account | SACH TAK NEWS (@SachTakNo1) |
Manish Kashyap Net worth
Manish Kashyap Net worth की बात कि जाएं तो उनकी कमाई को लेकर हर जगह अलग अलग जानकारी दी गई है, मिली जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप मनीष की अधिकांश आय मीडिया कंपनी और Google Adsense से आती है, वह स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी पैसा कमाता है। उनकी अनुमानित वार्षिक आय रु 10.80 लाख से रु. 19.32 लाख तक हैं।मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लाख रुपये है, जो कि 82 हजार अमेरिकी डॉलर है, और उनकी संपत्ति में हर साल 6-21% की वृद्धि होती है। भारत स्थित यूट्यूब चैनल सच तक न्यूज की अनुमानित यूट्यूब कमाई $1,700 – $3,900 प्रति माह है और उसके यूट्यूब चैनल को प्रति माह 155-170 मिलियन व्यूज मिलते हैं। मनीष के छह यूट्यूब चैनल हैं, उनके पास समाचारों से संबंधित पांच और यूट्यूब चैनल हैं, जिनके नाम एर मनीष कश्यप, सच तक न्यूज बिहार, सच तक हाइलाइट, एमके की अदालत और सच तक एक्सप्रेस हैं। 18 नवंबर 2019 को, मनीष ने सह-संस्थापक चित्रांजय कुमार द्विबेदी के साथ सच तक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को शामिल किया था।
मनीष कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों किया ?
YouTuber मनीष कश्यप जो कि बिहार से है, उन्हें 18 मार्च शनिवार की सुबह को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ क्रूरता के नकली वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यहां कारण है जो वह सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, YouTuber मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ने फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज्य में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले का आरोप लगाते हुए गुरुवार 6 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनके खिसाल मामला दर्ज किया गया है। मनीष को कथित तौर पर बुधवार 5 अप्रैल को मदुरै की अदालत में पेश किया गया था, जहां उनकी न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। जिसके चलते उन्हें मदुरै केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।
उल्लेखनिय हैं कि बिहार स्थित YouTuber को 28 मार्च को तमिलनाडु लाया गया था और राज्य में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले के बारे में फर्जी खबरें और वीडियो फैलाने के लिए मदुरै साइबर क्राइम विंग द्वारा बुक किया गया था। मनीष कश्यप द्वारा 18 मार्च को बिहार के पश्चिमी चंपारण के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) की पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं और वह शिवसेना से चुनाव में टिकट की उम्मीद कर रहा था, पर उसके खिलाफ दर्ज सांप्रदायिक मामलों के कारण उसे टिकट देने से मना कर दिया गया था। जिसके बाद उसने 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव चड़ा, जहां वह असफल रहा और उसके मात्र 9239 वोट ही मिले थे।मार्च के पहले सप्ताह में, तमिलनाडु में उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों पर हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ था, जिसकी खबर लगते ही टीएन के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वलह वीडियो फर्जी हैं और तमिल लोगों द्वारा प्रवासी मजदूरों पर हमला किए जाने वाली जानकारी गलत हैं। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य के कुछ उत्तर भारतीय मजदूरों से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वे फर्जी वायरल वीडियो में जो दिखाया जा रहा है उस पर विश्वास न करें। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य से सहायता की गारंटी भी दी थी। घटना के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए शिकायत हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी।
Manish Kashyap Contact Number | मनीष कश्यप का नंबर क्या है?
तुम मनीष कश्यप के व्हाट्सएप नंबर और उनके कॉलिंग के जो मोबाइल नंबर है उसके बारे में अगर आप ढूंढ रहे हैं आप चाहते हैं कि उनसे यह उनके किसी टीम मेंबर से संपर्क करें तो नीचे हम उनके व्हाट्सएप नंबर शेयर कर रहे हैं|
मनीष कश्यप जो कि अभी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है उनके कांटेक्ट नंबर भी हम उनके बायोग्राफी में दे रहे हैं यह उनके वह नंबर है जो पहले वह मनीष कश्यप यूज करते थे अभी अगर आप इनके नंबर पर कॉल करेंगे तो उनकी कंपनी जो न्यूज़ एजेंसी हैं उनकी न्यूज़ कंपनी का नाम है सच तक न्यूज़ (Sach Tak News) उनके कोई अधिकारी से आपकी बात हो सकती हैं तो नीचे हम उनके व्हाट्सएप नंबर और कॉलिंग नंबर दे रहे हैं तो आप उनको यूज कर सकते हैं
फोन नंबर +91 9709920218
व्हाट्सएप नंबर +91 9709920218
FAQ’s
Q.मनीष कश्यप कौन है?
Ans. वह एक समाचार पत्रकार, यूट्यूब सामग्री निर्माता और उद्यमी हैं। वह YouTube पर समाचार वीडियो बनाने के कारण लोकप्रिय हैं, जिन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं।
Q.मनीष कश्यप की उम्र क्या है ?
Ans. मनीष कश्यप की उम्र 32 वर्ष हैं।
Q.मनीष कश्यप के न्यूज़ चैनल का नाम क्या है ?
Ans. मनीष कश्यप के न्यूज चैनल का नाम सच तक हैं
Q.मनीष कश्यप (सच तक न्यूज) नेट वर्थ क्या है ?
Ans. मनीष कश्यप (सच तक न्यूज) नेट वर्थ लगभग 10 लाख-15 लाख सालाना हैं।
Q.मनीष कश्यप को कितना वोट मिला?
Ans.मनीष कश्यप को 9239 वोट मिला था
Q.मनीष कश्यप का घर कहां है?
Ans. डुमरी महानवा, पश्चिम चंपारण, बिहार में मनीष कश्यप का घर हैं।
Q.मनीष कश्यप किस जात के है?
Ans.मनीष कश्यप ब्राहम्ण हैं।
Q.मनीष कश्यप फेसबुक पेज का नाम?
Ans.मनीष कश्यप फेसबुक पेज का नाम सचतक न्यूज हैं।
Q.मनीष कश्यप का मूल नाम क्या है ?
Ans. मनीष कश्यप का मूल नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं।
Q.मनीष कश्यप का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
Ans. मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 में डुमरी महानवा, पश्चिम चंपारण, बिहार हुआ था।
Q. मनीष कश्यप के दोस्त कौन है?
Ans.मनीष कश्यप के की जानकारी अज्ञात हैं।