मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 | MP Kisan Kalyan Yojana

By | नवम्बर 3, 2022

मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) द्वारा किसानों के हित में विभिन्न लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। किसानों की आय दोगुना करने, सशक्त बनाने एवं नई तकनीकी से कृषि को विकसित करने संबंधी सरकार द्वारा योगदान व अनुदान योजना शुरू की गई है। इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” (MP Kisan Kalyan Yojana 2022) की शुरुआत की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, उत्पादकता बढ़ाना तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

ads


आइए जानते हैं, एमपी सरकार (MP Government) द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री Kisan Kalyan Yojana क्या है? किन किसानों को योजना का लाभ मिलेगा? किसान लाभान्वित होने हेतु आवश्यक पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझने के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

 MP Kisan Kalyan Yojana Application Form | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को कृषि क्षेत्र में विकसित करने एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में मुख्यमंत्री द्वारा उन सभी किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी जो आर्थिक कर्ज में डूबे हुए हैं। जिन किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्हें सरकार अब सहारा देगी। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 देने की घोषणा की गई थी। मध्यप्रदेश में तकरीबन 80 लाख किसान है। जिन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

MP CM Kisan Kalyan Yojana Highlights

किसान योजना का नाममुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
योजना वर्ष2022
योजना की शुरुआत की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
राज्य में लागूकेवल Madhya Pradesh
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार
आवेदनऑनलाइन /ऑफलाइन
राशि4,000 रुपये प्रति वर्ष
ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

Features and benefits of MP Chief Minister Kisan Kalyan Yojana | MP मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की विशेषता एवं लाभ

MP Cm Kisan Kalyan Yojana 2022 का उद्देश्य प्रत्येक किसान को आर्थिक रूप से सक्षम एवं कृषि क्षेत्र में तकनीकी कृषि को बढ़ावा देने हेतु योगदान देना है। इसी के साथ किसानों का आर्थिक जीवन समृद्धि से भरा रहे इस दिशा में केंद्र सरकार व राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत किसानों को ₹6000 देने की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों को दो चरणों में ₹4000 वार्षिक देने की घोषणा कर चुकी है। मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा अब वार्षिक ₹10000 मिलेंगे। यह राशि किसानों को कृषि उपज बढ़ाने एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।

READ  जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण मध्य प्रदेश | MP Birth Certificate कैसे बनवाएं

Benefits of CM Kisan Kalyan Yojana MP | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से होने वाले लाभ किस प्रकार है :-

जैसा कि आप सभी जानते हैं, किसानों को फसल का सही मूल्य नहीं मिलने पर आर्थिक स्थिति का कमजोर होना लाजमी है। किसान की मेहनत के अनुसार पैसा नहीं मिलने से किसान को कर्ज लेना पड़ता है। जिससे उन्हें आखिर में जमीन बेचनी पड़ती है। परंतु अब किसानों को आर्थिक रूप से बहुत प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं जैसे:-

  •  Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत राज्य के किसानों को प्रति वर्ष ₹4000 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
  • सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 वार्षिक पहले से दिए जा रहे हैं।
  • किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही राशि प्रतिवर्ष ₹10000 होगी।
  • ₹4000 अतिरिक्त मध्य प्रदेश के किसानों को ही दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को दूसरा खाता खुलवाने की आवश्यकता नहीं है।
  • किसान जिस खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त कर रहे हैं, उसी खाते में मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना से आने वाली राशि प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसानों को ₹2000 की दो किस्त वार्षिक दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा मिलने वाली राशि का उपयोग किसान अपनी फसल को विकसित करने में खर्च कर सकेंगे। जिनसे किसानों की आय और समृद्धि बढ़ेगी।

What is the eligibility of MP Kisan Kalyan Yojana | MP किसान कल्याण योजना की पात्रता क्या है?

मध्य प्रदेश के जो किसान कृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं उन सभी किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता में शामिल किया जाएगा। इसी के साथ पहले से जिन किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त हो रही थी वह सभी किसान इस योजना में भी लाभान्वित होंगे। किसानों की पात्रता इस प्रकार होगी:-

  • मध्य प्रदेश के मूल रूप से निवासी किसान योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • आवेदक मूल रूप से किसान होना चाहिए। उसके पास उपजाऊ जमीन होनी चाहिए।
  • पीएम किसान योजना की पात्रता को पूर्ण कर रहे किसान इस योजना से भी लाभान्वित होंगे।
  • किसान के नाम पर उपजाऊ जमीन रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
READ  मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2022 | Medhavi Chhatra Yojana Online Registration

Documents Required for MP Kisan Kalyan Yojana | एमपी किसान कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों को योजना में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होगी जैसे:-

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  •  मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  पहचान पत्र जिसमे वोटर आईडी कार्ड राशन कार्ड सम्मिलित है
  •  जमीन की जमाबंदी
  •  बैंक अकाउंट विवरण
  •  मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहले से प्रधानमंत्री किसान योजना में सम्मिलित किसानों को रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा।

New Update:- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष ₹2000 की दो कि प्राप्त होती है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार का लाभांश मिलाकर किसान के पास प्रतिवर्ष  ₹10000 की राशि प्राप्त होती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना शुरुआत होने पर ₹570000 रुपए 298 किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि किसानों को ₹2000 की दो क़िस्त के रूप में दी गई है। जिन किसानों के खाते में पहली ₹2000 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो सरकार उनके खाते में जल्द ही ₹2000 की किस्त DBT कर सकती है।

How to apply for MP Kisan Kalyan Yojana | एमपी किसान कल्याण योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

  • मध्य प्रदेश के किसान योजना से लाभान्वित होने हेतु पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन विकल्प दिखाई देगा
READ  MP समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी ऐसे करें डाउनलोड | MP Samagra ID (SSSM ID)
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • किसान आवेदन फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आपके द्वारा दर्ज की गई संपूर्ण जानकारी को सबमिट कर दें।
  • आपका किसान कल्याण योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा।

How to Apply Offline for MP Kisan Kalyan Yojana | एमपी किसान कल्याण योजना के लिए ऑफलाइन कैसे आवेदन करें

मध्य प्रदेश की ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में सक्षम है तो ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए  दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय पर संपर्क करें।
  • ब्लॉक क्षेत्र कार्यालय पर किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म की मांग करें।
  • यदि आप एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म को कार्यालय में जमा करवा दें।
  • आवेदन फार्म सत्यापन होने के पश्चात आपको योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना नामांकन सूची कैसे देखें

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभार्थी किसान चयनित सूची चेक करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • पीएम किसान सम्मान निधि ऑफिशल वेबसाइट।
  • वेबसाइट होम पेज पर पर फार्मर कॉर्नर विकल्प पर क्लिक करें।
  • बेनेफिशरी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने राज्य जिला व ब्लाक का चयन करें।
  • सबमिट कर दें।
  • विवरण के अनुसार किसान सूची आपके समक्ष होगी।

FAQ’s MP Kisan Kalyan Yojana 2022

Q.  एमपी किसान कल्याण योजना में कितना पैसा मिलेगा?

Ans.  मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष ₹4000 दिए जाएंगे। जिन्हें ₹2000 की दो किस्तों में विभाजित किया गया है और सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT द्वारा ट्रांसफर किए जाएंगे।

Q.  मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही सहज प्रक्रिया है। सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

Q. एमपी किसान लाभार्थी सूची कैसे देखें?

Ans.  जिन किसानों ने किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, वह सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रही बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें। अपने गांव जिला तथा ब्लॉक का चयन करें। लाभार्थी सूची आपके समक्ष होगी।

मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़ी अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *