ads

World Mental Health Day 2023 | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 जानें थीम, महत्व और इतिहास

मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पहल 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के उप महासचिव रिचर्ड हंटर द्वारा शुरू की गई थी |
By | अक्टूबर 10, 2023

World Mental Health Day 2023 | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 :- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day 2023) प्रत्येक साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है | इस दिन पूरी दुनिया में मानसिक बीमारी (Mental Disease) से जुड़े हुए विषय पर कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें लोगों को किस प्रकार आप अपने आप को मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे उसके बारे में डॉक्टर के द्वारा कई प्रकार के टिप्स और जानकारी उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि आप उन टिप्स और जानकारी का अनुसरण कर अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बना सके।

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि  आज के समय मानसिक बीमारी एक गंभीर समस्या है और कई लोग इस बीमारी से पीड़ित है ऐसे में अगर आप भी इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको विश्व मानसिक दिवस पर डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए उपाय का अनुसरण करना चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? विश्व मेंटल दिवस (World Mental History) का इतिहास क्या है? अगर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में World Mental Health Day 2023 से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे इसलिए आर्टिकल पर बने रहे हैं आईए जानते हैं:-

World Mental Health Day 2023 in Hindi – Overview

आर्टिकल का प्रकारमहत्वपूर्ण दिन
आर्टिकल का नामविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023
कब मनाया जाएगा10 अक्टूबर को
साल2023
कहां मनाया जाएगापूरे दुनिया में

मानसिक स्वास्थ्य क्या है? और यह क्यों महत्वपूर्ण है, जाने लक्षण, उपाय, महत्व व प्रकार

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस | World Mental Health Day 2023

Vishwa Mansik Swasthya Diwas Kab Manaya Jata Hai:- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है इस दिन दुनिया में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है  हम आपको बता दे की पूरी दुनिया में मानसिक बीमारी से 800 मिलियन पीड़ित है और प्रत्येक साल 850000 लोग डिप्रेशन बीमारी से मारे जाते हैं, इसलिए पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के द्वारा लोगों को किस प्रकार मानसिक बीमारी से लड़ना है और उसे बीमारी से आप कैसे बचेंगे उससे संबंधित जानकारी आम लोगों को दी जाती है ताकि आप डिप्रेशन बीमारी से बच सके |

READ  National Safe Motherhood Day 2023: Date, History, Significance, Theme | राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब व क्यों मनाया जाता है

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का महत्व | Importance of World Mental Health Day

Vishwa Mansik Swasthya Divas Ka Mahatav: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का महत्व दुनिया में बहुत ज्यादा है इस दिवस के माध्यम से विश्व भर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत किया जाता है ताकि वह अपने आप को मानसिक बीमारी बचा सके World Mental Health Day 2023 के दिन दुनिया भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | जिसमें बड़े-बड़े साइकैटरिस्ट एक्सपर्ट सम्मिलित होते हैं जो लोगों को अपने आप को मानसिक रूप से कैसे मजबूत और स्वस्थ रहेंगे उससे संबंधित सुझाव आम लोगों को देते हैं। 

Also Read: विश्व मुस्कान दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, महत्व, थीम और उद्देश्य

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास | World Mental Health Day History

Vishwa Mansik Swasthya Divas History : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (World Federation for Mental Health) के उप सचिव रिचर्ड हंटर के द्वारा प्रस्ताव लाया गया था जिसे सभी देशों के द्वारा मंजूर कर दिया गया था और इस बात को तय किया गया कि प्रत्येक साल 10 अक्टूबर पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा । World Mental Day के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करने वाले सभी लोगों को  विश्व मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर अपने विचार रखने का अवसर उपलब्ध करवाया जाता है ताकि वह अपने विचार से साधारण  व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागृत और सचेत किया जाता है | वर्ल्ड मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को दुनिया भर के लोगों के लिए वास्तविकता बनाने के लिए और क्या करने की आवश्यकता उससे संबंधित जानकारी लोगों को बताई जाती है |

READ  World Smile Day 2023 | विश्व मुस्कान दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, महत्व, थीम और उद्देश्य (इन 5 कारणों से आपको हर दिन जरूर मुस्कुराना चाहिए)

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस वर्ष 2023  की थीम | World Mental Health Day 2023 Theme

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक साल एक विशेष थीम के द्वारा पूरी दुनिया में मनाया जाता है 2023 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का थीम” मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है |

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब, क्यों व कैसे मनाया जाता हैं? (Signification, Theme, And History)

मानसिक स्वास्थ्य भारतीय परिदृश्य (Mental Health in India)

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार 14% भारतीयों को बिगड़े मानसिक स्वास्थ्य के लिए  मेडिकल सहायता और मदद की जरूरत है वर्ल्ड हेल्थ संस्थान का कहना है कि भारत में खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण एक लाख नागरिकों में से 21 000 लोग प्रत्येक साल आत्महत्या करते हैं  जो भारत सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है इसलिए भारत सरकार को किस प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए उसे दिशा में कई प्रकार के सरकारी स्कीम और जागरूक अभियान का संचालन और भी तेजी के साथ करना चाहिए | ताकि भारत में मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर बीमारी समाप्त करके लोगों की जान को बचाया जा सके | इंडियन जर्नल ऑफ साइकियाट्री का आंकड़ा है कि देश में औसतन 4 लाख नागरिकों पर 3 ही मनोचिकित्सक हैं, जबकि हर 4 लाख पर 12 मनोचिकित्सक होने चाहिए, इस समस्या को भारत सरकार को बहुत जल्दी solve  करना होगा तभी जाकर भारत में  डिप्रेशन जैसी बीमारी को समाप्त किया जा सकता है | भारत में 15% लोग मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं जिसमें से 80% लोग उसका उपचार नहीं करवाते हैं इसकी प्रमुख वजह है कि लोगों को लगता है कि मानसिक बीमारी कोई बीमारी नहीं है जिसके कारण कई लोग आत्महत्या भी कर लेते हैं | आसान शब्दों में कहे तो भारत में मानसिक स्वास्थ्य  परिदृश्य के स्थिति काफी खराब है सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तभी जाकर भारत में मानसिक स्वास्थ्य के स्थिति को सुधर जा सकता है |

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तरीके

  • अपने लिए समय निकले |
  • अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ  अपना समय अधिक व्यतीत करें |
  • अपनी चिंता और दुख को अपने परिवार वाले और दोस्तों के साथ शेयर करें |
  • यदि आप किसी समस्या से परेशान है तो उसका समाधान खुद से निकले और अगर कोई समस्या आपसे नहीं सुलझा रही है तो इस दिशा में अपने परिवार वाले या करीबी लोगों से सुझाव या उनका परामर्श ले सकते हैं |
  • प्रत्येक दिन 5 से 10 मिनट ध्यान करें इससे आप अपनी सभी चिंता और  अवसाद को दूर कर सकते हैं |
  • निरंतर नियमित रूप  से व्यायाम करें |
  • पोषक तत्व पदार्थ का सेवन करें |
  • नशीली चीजों का सेवन न करें|
  • स्मार्टफोन का इस्तेमाल सीमित रूप से करें |
  • वास्तविकता लक्ष्य निर्धारित करें जिसे हासिल किया जा सकता है |
  • हमेशा पॉजिटिव विचारधारा को अपने अंदर समाहित करें |
READ  World Tourism Day 2023 | विश्व पर्यटन दिवस कब, क्यों व कैसें मनाया जाता है? जानें (इतिहास, महत्व, थीम)

FAQ’s: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 | World Mental Health Day in Hindi

Q विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की स्थापना कब हुई?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी |

Q. मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ क्या होता है?

Ans. मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ (Meaning of Mental Health) मानसिक स्वास्थ्य का मतलब होता है कि मनुष्य की मनोदशा किस प्रकार की है यानी अगर कोई मनुष्य मन से और स्वस्थ है तो उसे ही हम लोग मानसिक स्वास्थ्य कहेंगे |

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाते हैं?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्तूबर पूरे दुनिया में मनाया जाता है इस दिवस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर लोगों को जागरूक और शिक्षित किया जाता है पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 1992 में मनाया गया था

Q विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय क्या है?

A. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय “मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है” है।

Q. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के  बारे में लोगों को जागृत करना है |

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत किसने की?

Ans. मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पहल 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के उप महासचिव रिचर्ड हंटर द्वारा शुरू की गई थी

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस का रंग क्या है?

Ans. हरा रंग मानसिक स्वास्थ्य दिवस |

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *